🌿 22 जुलाई 2025 | वैदिक पंचांग | भौम प्रदोष व्रत | मासिक शिवरात्रि विशेष 🌙

🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🕉️ ~ वैदिक पंचांग ~ 🕉️


🌤️ दिनांक - 22 जुलाई 2025
🌤️ दिन - मंगलवार
🌤️ विक्रम संवत - 2082 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2081)
🌤️ शक संवत - 1947
🌤️ अयन - दक्षिणायन
🌤️ ऋतु - वर्षा ऋतु
🌤️ मास - श्रावण (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार आषाढ़)
🌤️ पक्ष - कृष्ण
🌤️ तिथि - द्वादशी सुबह 07:05 तक तत्पश्चात त्रयोदशी
🌤️ नक्षत्र - मृगशिरा शाम 07:24 तक तत्पश्चात आर्द्रा
🌤️ योग - ध्रुव शाम 03:32 तक तत्पश्चात व्याघात
🌤️ राहुकाल - शाम 04:03 से शाम 05:43 तक
🌤️ सूर्योदय - 06:09
🌤️ सूर्यास्त - 07:20
👉 दिशाशूल - उत्तर दिशा में
🚩 व्रत पर्व विवरण - भौमप्रदोष व्रत, मंगलागौरी पूजन, त्रयोदशी क्षय तिथि

💥 विशेष:
👉 द्वादशी को पूतिका (पोई) अथवा त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
👉 चतुर्मास के दिनों में ताँबे व काँसे के पात्रों का उपयोग न करके अन्य धातुओं के पात्रों का उपयोग करना चाहिए। (स्कन्द पुराण)
👉 चतुर्मास में पलाश के पत्तों की पत्तल पर भोजन करना पापनाशक है।

🌷 चतुर्दशी-आर्द्रा नक्षत्र योग 🌷
➡ 23 जुलाई 2025 बुधवार को प्रात: 04:39 से शाम 05:54 तक चतुर्दशी को आर्द्रा नक्षत्र योग है।
🙏🏻 यदि चतुर्दशी के दिन आर्द्रा नक्षत्र का योग हो तो उस समय किया गया प्रणव (ॐ) का जप अक्षय फलदायी होता है।

🌷 कर्ज-मुक्ति के लिए मासिक शिवरात्रि 🌷
👉🏻 23 जुलाई 2025 बुधवार को मासिक शिवरात्रि है।
🙏🏻 सूर्यास्‍त के समय अपने गुरुदेव और शिवजी का स्मरण करते हुए ये 17 मंत्र बोलें:

1). ॐ शिवाय नम:
2). ॐ सर्वात्मने नम:
3). ॐ त्रिनेत्राय नम:
4). ॐ हराय नम:
5). ॐ इन्द्रमुखाय नम:
6). ॐ श्रीकंठाय नम:
7). ॐ सद्योजाताय नम:
8). ॐ वामदेवाय नम:
9). ॐ अघोरह्र्द्याय नम:
10). ॐ तत्पुरुषाय नम:
11). ॐ ईशानाय नम:
12). ॐ अनंतधर्माय नम:
13). ॐ ज्ञानभूताय नम:
14). ॐ अनंतवैराग्यसिंघाय नम:
15). ॐ प्रधानाय नम:
16). ॐ व्योमात्मने नम:
17). ॐ युक्तकेशात्मरूपाय नम:

🙏🏻 आर्थिक परेशानी से बचने हेतु:
👉🏻 हर मासिक शिवरात्रि को संध्या समय शिवमंदिर में दीप जलाकर उपरोक्त मंत्रों का जप करें।
👉🏻 रात 12 बजे श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।
👉🏻 एक दिया लें, उसमें पाँच बत्तियाँ जलाकर शिवलिंग के आगे रखें और जप करें।
👉🏻 इससे कर्ज और आर्थिक संकट दूर होते हैं।

🙏🏻 ~ वैदिक पंचांग ~ 🙏🏻

Post a Comment

और नया पुराने