🙏🌷🌞 आज का राशिफल – 07 जुलाई 2025 🌞🌷🙏
🎉 जिनका आज जन्मदिन है उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं! 🎉
🎂 जन्मदिन विशेष भविष्यफल :
🌺 दिनांक 7 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होता है जो कि वरुण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के, जल प्रवृत्ति जैसे लचीले और लक्ष्य को पाने वाले होते हैं। आपमें मनोविज्ञान और समझने की विशेष क्षमता होती है।
✅ शुभ दिनांक: 7, 16, 25
🔢 शुभ अंक: 7, 16, 25, 34
📅 शुभ वर्ष: 2026
🛕 ईष्टदेव: भगवान शिव तथा विष्णु
🎨 शुभ रंग: सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून
🔮 नौकरी/व्यापार: समय लाभकारी रहेगा। कार्यों में तेजी आएगी, सफलता के लिए मंदिर में पताका चढ़ाएं व केसर का तिलक लगाएं।
🌟 सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल 🌟
🐐 मेष:
मन अशांत रहेगा पर बाहर शांत दिखेंगे। धन संबंधित विवाद हो सकता है। आकस्मिक खर्च परेशान करेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
🐂 वृष:
लाभ के अवसर मिलेंगे लेकिन आप लापरवाह रहेंगे। लक्ष्य बनाकर कार्य करें। घर व कार्यस्थल पर विरोध का सामना करना पड़ेगा।
👫 मिथुन:
शारीरिक शिथिलता के बाद भी कार्य पूरे करेंगे। उधारी के लेन-देन में दिन जाएगा। स्पष्टवादिता कुछ को चुभेगी।
🦀 कर्क:
स्वभाव विपरीत रहेगा। बाहर छवि अच्छी लेकिन घर में असर नहीं। कार्यक्षेत्र में मध्यम लाभ। आडंबर अधिक रहेगा।
🦁 सिंह:
मनमौजी व्यवहार से विवाद हो सकता है। उधारी से बचें। अनैतिक कार्य से धन की हानि संभव। संतान की गतिविधियों पर नजर रखें।
👩 कन्या:
धन प्राप्ति के योग हैं। व्यवहार से लाभ मिल सकता है। परिवार में मतभेद के बाद स्थिति सुधरेगी। सेहत पर खर्च संभव।
⚖️ तुला:
संतोषी स्वभाव रहेगा लेकिन लालसा अंदर रहेगी। कागजात संभालकर रखें। नौकरी में जल्दबाजी से चूक हो सकती है।
🦂 वृश्चिक:
प्रसन्नता रहेगी लेकिन घर में बोलचाल पर नियंत्रण रखें। व्यापार में लाभ मिलेगा। संध्या के समय आकस्मिक लाभ संभव।
🏹 धनु:
काम में मन नहीं लगेगा। मनोरंजन में खर्च करेंगे। घर के सदस्य मांगों से परेशान कर सकते हैं। स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा।
🐊 मकर:
भेद लेने की कला से लाभ मिलेगा। सहयोग से कार्य होंगे। घर में बहस संभव लेकिन आप विजयी रहेंगे।
🍯 कुंभ:
निराशा रहेगी। नौकरी में गलती हो सकती है। धन और निर्णय की कमी से बाधाएं आएंगी। धैर्य रखें।
🐳 मीन:
व्यवहार में स्वार्थ रहेगा लेकिन लोग प्रभावित होंगे। कार्य का फल शीघ्र मिलेगा। प्रलोभन से दूर रहें। सेहत की चिंता रहेगी।
إرسال تعليق